अगर आपको बनना है ऑप्टिकल इल्यूजन किंग, तो 15 सेकेंड में ढूंढ़ के दिखाइए बॉल

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन के इस सेगमेंट में हम फिर आपके लिए नया चैलेंज लेकर आए हैं, जो आपके दिमाग का दही कर सकता है. क्योंकि आप खुद को बहुत इंटेलीजेंट मानते हैं, लेकिन हमारे ऑप्टिकल इल्यूजन की पहेलियों को हल करना हर किसी के बस की बात नहीं. आज हम आपके लिए लेकर आए है एक मजेदार और आसान ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर. इस पहेली में आपको ढूंढ़ना है खोई हुई बॉल.

दरअसल, दादी मां के लिविंग रूम में कई सारी चीजें बिखरी पड़ी हैं. हमें क्रिकेट खेलना है, लेकिन बॉल दादी मां के कमरे में कहीं गुम हो गई है. अगर आप खोई हुई बॉल को ढूंढ़ लेते हैं आप बन जाएंगे ऑप्टिकल इल्यूजन किंग. हम भी क्रिकेट खेल पाएंगे. आपको इस गेंद को केवल 15 सेकेंड में ढूंढ़ना है. आपका समय ​​शुरू होता है अब…

आपको गेंद मिल गई? नहीं मिली ना. हमारी पहेलियों के सुलझाना इतना आसान नहीं होता है. चलिए आप 10 सेकेंड का समय और ले लिजिए. फिर भी आप बॉल को शायद नहीं ढूंढ़ पाएंगे. चलिए हम आपको बताते हैं तस्वीर में बॉल कहां छिपी है. देखिए नीचे लाल रंग के घेरे में हमने गेंद को चिन्हित किया है. आप देखिए दादी जिस सोफे पर बैठी हैं, उसी पर किनारे बॉल नजर आ रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version