UP Cabinet Expantion: कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे CM योगी, खत्म हो सकता है OP राजभर का इंतजार!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Cabinet Expantion: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. ऐसा लग रहा है सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का योगी कैबिनेट में शामिल होने का इंतजार खत्म होने जा रहा है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार यानी आज शाम को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति साफ हो सकती है.

बता दें कि योगी कैबिनेट में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं. वर्तमान में योगी कैबिनेट में कुल 52 मंत्री हैं यानी और 8 मंत्रियों को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानेंं तो ये मंत्रिमंडल विस्तार ज्यादा बड़ा नहीं होगा.

राजभर को मिल सकती है जगह
लोकसभा चुनाव से पहले अगर योगी कैबिनेट का विस्तार होता है तो ये काफी महत्वपूर्ण माना जाएगा. जो जानकारी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सामने आ रही है उसके अनुसार योगी कैबिनेट से किसी पुराने चेहरे को हटाया नहीं जाएगा. विस्तार के दौरान 1 या 2 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. बाकी लोकसभा चुनाव बाद यूपी कैबिनेट का पुनर्गठन होगा.

यह भी पढ़े:

जानकारी दें कि सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर जब से एनडीए का हिस्सा बने है उस वक्त से ही योगी कैबिनेट में शामिल होने को लेकर इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अगर योगी कैबिनेट का विस्तार होता है तो ओपी राजभर को जगह मिल सकती है.

इस नाम की भी चर्चा तेज
उल्लेखनीय है कि सपा से भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान योगी कैबिनेट का हिस्सा होंगे या नहीं इसको लेकर स्थिति साफ नजर नहीं आ रही है. बीजेपी में शामिल होने के बाद वो घोषी से चुनाव लड़े थे. उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को हार का सामना करना पड़ा था. सपा के सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को हरा कर जीत दर्ज की थी.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version