अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे- करोड़ों भारतीयों का विश्वास तोड़ा…!

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति केस में ED की रिमांड पर हैं. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि जिन बातों के खिलाफ लड़ने के लिए मैंने पूरी जिंदगी बिता दी, उसके बिल्कुल विपरीत व्यवहार करके केजरीवाल ने करोड़ों भारतीयों का विश्वास तोड़ा है.

केजरीवाल की गिरफ्तारी से मुझे बेहद दुख…!

दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान सामने आया है. उन्होंने प्रेसनोट में कहा, ‘भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से मुझे बेहद दुख हुआ. जनलोकपाल आंदोलन में मेरे साथी रहे केजरीवाल का भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होना सबसे बड़ी विडंबना है. जिन बातों के खिलाफ लड़ने के लिए मैंने पूरी जिंदगी बिता दी, उसके बिल्कुल विपरीत व्यवहार करके केजरीवाल ने करोड़ों भारतीयों का विश्वास तोड़ा है.

अंत तक होनी चाहिए जांच

समाजसेवी अन्ना ने कहा, ‘ऐसे व्यवहार से सामाजिक आंदोलन में कार्यरत कार्यकर्ता से लोगों का विश्वास उठ जाएगा. ये स्पष्ट हो चुका है कि एक पवित्र आंदोलन को एक राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया. इस पूरे मामले से मैं हैरान और हताश हूं. इस मामले की अंत तक जांच होनी चाहिए. मुझे आशा है कि पूरी जांच के बाद सत्य जनता के सामने आएगा और दोषी को सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि एक आंदोलन राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए तबाह किया गया, इस चीज का दुख है. आज उस आंदोलन का राजनीतिक विकल्प भी असफल हुआ है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है.”

ये भी पढ़ें-

Foreign Exchange: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में धनवर्षा, जानें खजाने में कितना हुआ इजाफा

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This

Exit mobile version