चुनावी नतीजों के बीच लोकसभा की तैयारियों में कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे ने बुलाई ‘इंडिया’ गंठबंधन की अगली बैठक

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Alliance Next Meeting: जहां एक ओर चार राज्यों में मतगणना चल रही है. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी पार्टियां अभी से लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियों में लग गई हैं. दरअसल, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को 3 राज्यों में हार का सामना करना पड़ रहा है. तेलंगाना से थोड़ी राहत वाली खबर कांग्रेस के लिए सामने आई है. इन सब के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अगली इंडिया महा गठबंधन की बैठक बुलाई है. मिली जानकारी के अनुसार ये बैठक 6 दिसम्बर को राजधानी दिल्ली में होगी. इससे पहले इस महागंठबंधन की 3 बैठके हो चुकी हैं.

जानकारी दें कि पत्र लिखकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 6 दिसंबर को अगली बैठक के लिए सभी को बुलाया है. इस बैठक में पूरे घटक दलों के बजाए समन्वय समिति में शामिल दलों के नेता शामिल होंगे. जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

3 राज्यों में बीजेपी बहुमत के पार
चार राज्यों में मतगणना हो रही है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ बीजेपी ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है. कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ते हुए काफी आगे निकल गई है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी कांंग्रेस के हाथ से निकल गया. वहीं, मध्य प्रदेश में बीजेपी की फिर से वापसी हो रही है. रुझानों में तीनों राज्यों में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. वहीं एक प्रदेश तेलंगाना में कांग्रेस अपनी साख बचाने में कामयाब हो पाई है.

यह भी पढ़ें- MP Election Results: CM शिवराज के आवास पर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, जानिए राज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version