Politics: कमल नाथ तो रुक गए, पर कद्दावर नेता BJP में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुरः कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. राजस्थान में चार बार कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए.

महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा
पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, राज्य इकाई प्रमुख सीपी जोशी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में महेंद्रजीत सिंह मालवीय का भाजपा में स्वागत किया. उन्होंने राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है और वो अपने राज्य के विकास के लिए भाजपा में आए हैं.

विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा
पार्टी कार्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन से पहले महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि विकास एक बड़ा मुद्दा है. यहां डबल इंजन की सरकार है. राज्य और देश बदल रहा है और पूरी दुनिया देख रही है. मालूम हो कि पिछले वर्ष के अंत में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा राजस्थान में सत्ता में आई. बीजेपी ने 115 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस, जिसने 2018 से पांच साल राज्य की सत्ता चलाई, वो 70 सीटों पर ही जीत हासिल करने में सफल रही.

कमलनाथ ने बीजेपी में जाने से किया इनकार
उधर, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने खुद के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर विराम लगा दिया. उन्होंने कहा कि मैं और मेरा बेटा नकुलनाथ कांग्रेसी हैं और हम कहीं नहीं जा रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version