Taranjit Singh Sandhu Joins BJP: पूर्व IFS अधिकारी तरणजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल, इस लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Taranjit Singh Sandhu Joins BJP: अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत रहे तरणजीत सिंह संधू मंगलवार (19 मार्च) को भाजपा में शामिल हो गए. तरणजीत सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि भारतीय जनना पार्टी अमृतसर लोकसभा सीट से उन्हें टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है. 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी तरणजीत सिंह संधू अमृतसर के रहने वाले है. अमृतसर सीट के लिए बीजेपी को एक सिख चेहरे की तलाश थी. जो उन्हें मिल गया.

अमृतशहर तक पहुंचना चाहिए विकास: Taranjit Singh Sandhu

वहीं, बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान तरनजीत सिंह संधू ने कहा, ”पिछले 10 वर्षों में मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ मिलकर काम किया है, खासकर अमेरिका और श्रीलंका के साथ. आज विकास की बहुत जरूरत है और यह विकास अमृतसर तक भी पहुंचना चाहिए. इसलिए मैं पार्टी अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे देश की सेवा के नए रास्ते पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें मैं प्रवेश कर रहा हूं.”

ये भी पढ़े: कृष्ण जन्मभूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मस्जिद कमेटी की याचिका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version