यूपी की इन सीटों पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतारने की जताई इच्छा, गठबंधन के सहयोगियों के सामने रखी डिमांड

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: कुछ ही महीनों बाद आम लोकसभा चुनाव होने को है. ये चुनाव काफी अहम है, क्योंकि इस चुनाव में बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. जहां एक ओर बीजेपी ने कैंडिडेट उतारने तक की तैयारी कर ली है, तो वहीं अभी विपक्षी गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्म्यूला भी नहीं बन पाया है. अब विपक्षी गठबंधन में शीट शेयरिंग को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन के सहयोगी दलों के सामने यूपी, दिल्ली, झारखंड और बंगाल में पसंदीदा लोकसभा सीटों की डिमांड की है. मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी की बात करें तो कांग्रेस ने बिहार की 9 और महाराष्ट्र की 20 सीटों पर दावेदारी की बात कही है.

यूपी में इन सीटों की कांग्रेस ने रखी डिमांड

ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में ही विपक्षी गठबंधन का शीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस सकता है. कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस ने एमपी में जो सपा के साथ किया, समाजवादी पार्टी भी वही कर सकती है. इन सबसे इतर कांग्रेस ने गठबंधन में अपने सहयोगी दलों से उत्तर प्रदेश की कुल 11 सीटें मांगी हैं. जानकारी के अनुसार ये सीटें रायबरेली, झांसी, अमेठी, फैजाबाद, लखीमपुर, सहारनपुर, महाराजगंज, धरुहरा, वाराणसी, प्रतापगढ़ और लखनऊ है. जानकारी दें कि इन सीटों में वाराणसी से पीएम मोदी, अमेठी से स्मृति इरानी और लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सांसद हैं.

पश्चिम बंगाल में इन सीटों की डिमांड

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य पश्चिम बंगाल में 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपनी दावेदारी मांगी. उधर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. कांग्रेस ने राज्य के मालदा- उत्तर, मालदा-दक्षिण, बेहरामपुर, जंगीपुर, रायगंज और बशीरहाट सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है.

उल्लेखनीय है कि इसी तरीके से कांग्रेस ने झारखंड की 9 सीटों और दिल्ली की 4 सीटों पर अपना दावा ठोका है. कांग्रेस ने झारखंड में हजारीबाग, रांची, धनबाद, खूंटी, जमशेदपुर, चतारा, पलामू, सिंहभूम और लोहदरगा सीटें मांगी है. साथ में खबर ये भी है कि राज्य की चतरा और पलामू सीट की डिमांड राजद ने भी की है. वहीं, राजधानी की दिल्ली सीट, पूर्वी दिल्ली सीट, दक्षिण दिल्ली सीट और नई दिल्ली सीट पर भी कांग्रेस ने दावा ठोका है.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार बन सकते हैं विपक्षी गठबंधन के संयोजक, कांग्रेस के बड़े नेता रख सकते हैं प्रस्ताव!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version