MP Chunav: कांग्रेस क्यों नहीं जारी कर रही प्रत्याशियों की लिस्ट? बड़ी वजह आई सामने, जानिए कब आएगी सूची

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है. कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. पक्ष-विपक्ष अपने सभी दिग्गज नेताओं को प्रचार-प्रसार के लिए मैदान में उतार दिए हैं. सियासी युद्ध में बीजेपी ने 79 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. वहीं कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर अब-तक ऐलान नहीं किया है. इस बीच कांग्रेस नेता ने अपने प्रत्याशियों की सूची नहीं जारी होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

जानिए क्या बोले गोविंद सिंह
आपको बता दें कि कांग्रेस की पहली लिस्ट न आने को लेकर कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से जनता का मन जानने निकले थे. इसलिए अब तक उम्मीदवारो की सूची जारी नहीं की थी. अब जनता का मन जान लिया है. अति शीघ्र ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी.

बीजेपी पर कसा तंज
नरसिंहगढ़ में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के समापन के बाद कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस बीजेपी की सलाह पर काम नहीं करती. हमारे नेता सरकार को उखाड़ने में लगे हुए थे. जन आक्रोश यात्रा में व्यस्त थे. अति शीघ्र हम उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी करने वाले हैं. इस दौरान गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार के फैसले को झूठ और फरेब बताया.

ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी के पोस्टर पर प्रियंका गांधी का पलटवार, जेपी नड्डा से कही ये बात

बीजेपी ने लगाया था आरोप
ज्ञात हो कि बीजेपी ने कांग्रेस द्वारा अब तक उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं जारी होने को लेकर ट्वीट कर लिखा था- पहले प्रियंका वाड्रा जबलपुर आईं, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची नहीं आई. प्रियंका दोबारा ग्वालियर आईं, लेकिन सूची नहीं आई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सागर आए, सूची फिर भी नहीं आई. रणदीप सुरजेवाला आते-जाते रहते हैं, लेकिन सूची नहीं आई. राहुल गांधी भी आकर गए, सूची फिर भी नहीं आई. आज फिर प्रियंका मध्य प्रदेश आईं लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची फिर भी नहीं आई. कांग्रेस की सूची कांग्रेस में मचे आक्रोश में अटकी है.

ये भी पढ़ेंः भारत-चीन सीमा का ये गांव है बेहद खास, यहां पहुंचने वाले पहले पीएम होंगे मोदी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 22 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version