विपक्षी गठबंधन की बैठक खत्म, ममता ने रखा PM पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Opposition Meeting: विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल की बैठक समाप्त हो गई. ये बैठक आज दिल्ली में चल रही थी. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में शीट शेयरिंग के फार्म्यूले पर चर्चा की गई. साथ ही जनसभाओं और नए सिरे से रणनीति बनाने समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

राजधानी दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जनता दल (यू) से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजीव रंजन सिंह, शिवसेना (यूबीटी) से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती, अपना दल (के) से कृष्णा पटेल एवं पल्लवी पटेल और कई अन्य नेता शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा, पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बोले शिवराज सिंह चौहान

विपक्ष की बैठक समाप्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का सुझाव दिया. उन्होंने पीएम पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम रखा. मीडिया सूत्रों की मानें तो इस प्रस्ताव पर अन्य नेताओं ने भी ममता का समर्थन किया. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी चुनाव सामने हैं और उन्हें अभी चुनाव जीतने के लिए काम करना है, पीएम उम्मीदवार बाद में देख लेंगे.

विपक्षी एकता वाली गठबंधन की ये बैठक उस दौरान हुई जब हाल ही में 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव समपन्न हुए. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विपक्षी एकता वाले गठबंधन की बैठक में सकारात्मक एजेंडा तय करने, सीट के बंटवारे, नए सिरे से रणनीति बनाने, और साझा जनसभाओं को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई.

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी खरदीना हुआ महंगा, कीमत सुन लगेगा झटका

Gold Silver Price Today: आज धनतेरस का त्योहार है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This

Exit mobile version