UP: बसपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः बसपा ने रविवार को 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. बसपा ने इस लिस्ट में सात मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है. इसमें सहारनपुर सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के इमरान मसूद के सामने माजिद अली को उतारा गया है. कैराना लोकसभा सीट पर इकरा हसन के सामने श्रीपाल सिंह होंगे.

मुजफ्फरनगर सीट से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेंद्र सिंह मैदान में होंगे. नगीना (SC) से सुरेंद्र पाल सिंह को बसपा से टिकट मिला है. मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी को प्रत्याशी बनाया है. रामपुर सीट से जीशान खान चुनाव मैदान में उतरेंगे.

सम्भल लोकसभा सीट से शौलत अली को उतारा है. यह शफीकुर्रहमान बर्क के उत्तराधिकारी जियाउर्रहमान को टक्कर देंगे. अमरोहा लोकसभा सीट से बसपा ने मुजाहिद हुसैन को प्रत्याशी बनाया है. इनका मुकाबला बीजेपी के कंवर सिंह तवर और सपा-कांग्रेस गठबंधन के दानिश अली से होगा.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version