OP राजभर ने थामा BJP का दामन, इन सीटों पर चुनाव लड़ने की बनी सहमति!

OP Rajbhar Joined NDA: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता ओपी राजभर आज एनडीए में शामिल हो गए हैं. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने खुद ट्वीट करके दी है.

दरअसल, बीते शनिवार को भाजपा के साथ गठबंधन होने की अटकलों को विराम देते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान ओपी राजभर के बड़े पुत्र डॉ. अरविंद राजभर के अलावा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे. जिसके बाद से आज सुभासपा का NDA के साथ गठबंधन हो गया है. इसकी जानकारी गृहमंत्री अमित शाह और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने ट्वीट कर दी.

गृहमंत्री अमित शाह ने दी जानकारी
गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया “ओपी राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया. मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं. ओपी राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा.”

जानिए क्या बोले ओपी राजभर
वहीं पूर्वांचल के दिग्गज नेता ओपी राजभर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “माननीय गृह मंत्री भारत सरकार आदरणीय अमित शाह जी से दिल्ली में भेंट हुई और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया. मैं माननीय अमित शाह जी, माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय जेपी जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूं. भाजपा और सुभासपा आए साथ सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी.”

जानिए कहां से लड़ सकते चुनाव
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ओपी राजभर ने अमित शाह के सामने लोकसभा चुनाव में कुल तीन सीटों की मांग. जिसमें दो सीट यूपी और एक बिहार में मांगी है. हालांकि बिहार में सीट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन यूपी के दो सीटों पर लगभग सहमति बन गई है, जिसमें गाजीपुर और घोसी शामिल है. बताया जा रहा है कि ओपी राजभर ने गाजीपुर सीट से अपने छोटे पुत्र अरुण राजभर को चुनाव लड़ाने की मांग की है. वहीं ओपी राजभर ने आगे शर्त रखी है कि यदि बिहार में सीट देने की स्थिति नहीं बनती है तो फिर यूपी में चंदौली या आजमगढ़ की लालगंज सीट में से कोई एक सीट सुभासपा को दिया जाए.

ये भी पढ़ें Azam Khan को 2 साल की सजा, हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version