30 की उम्र में ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची हलचल, जानें किस वजह से खत्म किया अपना करियर?

Cameron Steel Announced Retirement: इंग्लैंड के 30 वर्षीय प्रतिभाशाली ऑलराउंडर कैमरन स्टील ने टखने की गंभीर चोट के कारण पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. सरे काउंटी के लिए खेलने वाले स्टील ने 2024 में लगी चोट के बाद दो सर्जरी कराईं, लेकिन पूर्ण फिटनेस हासिल करने में असमर्थ रहने पर उन्होंने मजबूरी में यह फैसला लिया. अब मेडिकल सलाह पर उसने प्रोफेशनल क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है.

फरवरी 2025 में ब्रोस्टॉम रिपेयर सर्जरी

स्टील को 2024 में बाएं टखने में चोट लगी थी. इसके बाद फरवरी 2025 में उनकी ब्रोस्टॉम रिपेयर सर्जरी कराई गई. फिर मई 2025 में वह मैदान पर लौटे, लेकिन इसी इंजरी के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जिसके चलते सितंबर 2025 में दूसरी सर्जरी हुई और उसके बाद छह महीने की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया चली. संन्यास का ऐलान करते हुए स्टील ने कहा, ‘प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना, खासकर सरे के लिए, मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन समय रहा.

मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद

पिछले 18 महीने काफी निराशाजनक रहे और मेडिकल वजह से संन्यास लेना मुझे बहुत दुखी कर रहा है. हर मुश्किल घड़ी में मेरा साथ देने और हर झटके को सहने के लिए मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद, और कोचों का भी धन्यवाद, जिनके कंधे और पीठ ने सालों के थ्रोडाउन को झेला है.’ कैमरन स्टील ने कुल 132 प्रोफेशनल मैच खेले, जिनमें 66 फर्स्ट-क्लास मैच शामिल हैं.

डबल सेंचुरी जड़कर इतिहास रचा

उन्होंने मिडलसेक्स की अकादमी से शुरुआत की. इसके बाद डरहम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद डरहम टीम से जुड़े, जहां उन्होंने युवा उम्र में डबल सेंचुरी जड़कर इतिहास रचा. फिर 2021 में वह सरे काउंटी में शामिल हुए और यहां उन्होंने अपनी असली पहचान बनाई. स्टील बल्लेबाज और लेग स्पिनर के रूप में टीम के लिए उपयोगी साबित हुए. उन्होंने सरे के लिए तीन काउंटी चैंपियनशिप खिताब (2022, 2023 और 2024) जीतने में अहम भूमिका निभाई.

लिस्ट ए में 666 रन और 45 विकेट दर्ज

उन्होंने 66 फर्स्ट-क्लास मैचों में 2733 रन बनाए और 60 विकेट भी चटकाए. वहीं, लिस्ट ए में उनके नाम 666 रन और 45 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने 24 टी20 मैच भी खेले, जिसमें वह 165 रन और 12 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

इसे भी पढ़ें. Bihar Politics News: बिहार में 3 वजहों से अटका मंत्रिमंडल विस्तार, CM सम्राट चौधरी के सामने क्या है सस्पेंस?

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version