क्रिकेट जगत में शोक की लहर, दिल का दौरा पड़ने से 39 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर की मौत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SL Akshay: क्रिकेट जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, रविवार को कर्नाटक के पूर्व रणजी क्रिकेटर एस एल अक्षय का हार्ट अटैक होने से निधन हो गया. एक लोकल मैच खेलने के दौरान क्रिकेटर को दिल का दौरा पड़ा. 39 वर्षीय अक्षय शिवामोगा के रहने वाले थे.

SL Akshay ने कर्नाटक की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेला था

एस एल अक्षय ने पहले कर्नाटक की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेला था. वो कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर दोपहर में केआर पुरम के ग्राउन्ड में थर्ड डिविशन मैच में खेल रहे थे. फील्डिंग के दौरान अक्षय को अचानक सीने में दर्द हुआ. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया.

क्रिकेट जगत में शोक की लहर

39 वर्षीय अक्षय के निधन की खबर से कर्नाटक क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. क्रिकेट खिलाड़ी से लेकर अधिकारी तक उनकी मौत पर शोक जता रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुखद खबर. 39 वर्षीय तेज गेंदबाज एसएल अक्षय, जिन्हें मैंने अंडर-19 दिनों से करीब से देखा था, का आज एक डिवीजन मैच खेलते हुए निधन हो गया.’

अक्षय की आत्मा को शांति मिले

डोड्डा गणेश ने आगे लिखा ‘मेरे पास अपने दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. शांत स्वभाव के इस शख्स ने, 2011/12 में कर्नाटक के लिए खेलते हुए अच्छी सफलता हासिल की थी, अब हमारे बीच नहीं हैं. अक्षय की आत्मा को शांति मिले.’

केएससीए ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

कर्नाटक के क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अक्षय को श्रद्धांजलि दी है. ‘केएससीए ने एक बयान में कहा, ‘अक्षय ने प्रथम श्रेणी स्तर पर कर्नाटक का गौरव के साथ प्रतिनिधित्व किया और अपने खेल करियर से आगे भी अटूट जुनून और समर्पण के साथ खेल की सेवा जारी रखी. जूनियर स्तर के कोच के रूप में उन्होंने युवा क्रिकेटरों को निखारने और मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.’

ये भी पढ़ें- ‘यह एक मानवीय भूल थी…’, आखिर रामचरण ने जसप्रीत बुमराह से क्यों मांगी माफी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version