कल होगी न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स की भिड़ंत, क्या कहते हैं आकड़े; जानें पिच रिर्पोट

ICC ODI World Cup 2023: कल यानी 9 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 का छठा मुकाबला न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स की टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमना-सामना करेंगी. बता दें, यह मैच दोपहर 2 बजे से शुरु होगा और टॉस की टाइमिंग दोपहर 01:30 बजे फिक्स की गई है.

वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में इसके पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर शानदार आगाज किया था. वहीं, नीदरलैंड्स अपनी बेहतरीन बॉलिंग के दम पर भी जीतने में फेल साबित हुई थी. आइए आपको बताते हैं वहां कि दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड, पिच रिर्पोट और संभावित प्लेइंग 11 के बारे में.

क्या कहती हैं पिच रिर्पोट्स
अगर बात करें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के पिच की तो ये बैटिंग पिच मानी जाती है. गेंदबाजों को इस पिच पर थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है. पिच के रिकॉर्ड्स पर नजर घुमाएं तो यहां हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता हैं. इस पिच पर तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर अपना जलवा देखने को मिल सकता है.

पिच के इतिहास की माने तो यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के जीत के आसार ज्यादा हैं. इस पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला फायदेमंद साबित होता है. इस पिच का औसत स्कोर 287 रन है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर है.

न्यूजीलैंड का पलड़ा रहेगा भारी
न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मुकाबलों पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 4 मैच खेले गए हैं. इनमें से सभी चार मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है. वहीं, नीदरलैंड्स न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सभी मैचों में फिसड्डी साबित हुई है. इस रिकॉर्ड के हिसाब से नीदरलैंड्स के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी साबित होता है.

ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट

नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग 11
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बीस डी लीडे, तेजा निदामानुरू, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), साकिब जुल्फिकार, रोलेफ वैन डर मेरवे, लॉगन वैर बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन).

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version