IND vs PAK: भारत को ललकारने वाले साहिबजादा फरहान ढेर, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IND vs PAK: पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में करारा झटका लगा. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के इस मैच में फरहान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. यही वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम को खुली चुनौती दी थी.

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. हार्दिक पांड्या ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर फरहान को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में फरहान टाइमिंग नहीं बैठा सके और मिड ऑन पर खड़े रिंकू सिंह ने आसान कैच लपक लिया. भारत ने इस शुरुआती झटके का पूरा फायदा उठाया और पावरप्ले के अंदर ही पाकिस्तान के चार विकेट गिरा दिए.

बयान पड़ा भारी

शुरुआती दो मैचों में लगातार अर्धशतक लगाने के बाद फरहान आत्मविश्वास से भरे हुए थे और उन्होंने भारत को कड़ी टक्कर देने की बात कही थी. अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने कहा था कि भारत-पाक मुकाबला एकतरफा नहीं होगा और उनकी टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी.

फरहान ने यह भी कहा था कि वे इस मुकाबले को सामान्य मैच की तरह लेते हैं और किसी दबाव में नहीं खेलेंगे. उनके अनुसार, अच्छे प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और टीम बिना दबाव के भारत का सामना करेगी. हालांकि बड़े मैच में उनका यह आत्मविश्वास काम नहीं आया और वे खाता खोले बिना आउट हो गए.

भारत के खिलाफ रिकॉर्ड

साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 38.75 की औसत से 155 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक भी लगाए हैं. वे वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने पहले जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थीं. लेकिन इस मुकाबले में बड़े मैच का दबाव उन पर साफ नजर आया और वे जल्दी पवेलियन लौट गए.

Latest News

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ बनाया 8-1 का रिकॉर्ड, 61 रनों से जीतकर सुपर-8 में की दबंग एंट्री

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत दर्ज...

More Articles Like This

Exit mobile version