एशियन गेम्स में फिर होगी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर, जानें क्या है पूरा शेड्यूल?

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगी. भारत की तरह पाकिस्तान ने भी प्रतियोगिता में सीधे क्वार्टर फाइनल में क्वालिफाई किया है. एशियन गेम्स के शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टीम शुरुआती मैचों में एक-दूसरे से नहीं भिड़ेगी. दोनों ही टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंची है और दोनों अलग-अलग ग्रुप में भी है. ऐसे में क्वार्टर फाइनल में भी दोनों का भिड़ना मुश्किल है.

सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल का विकल्प

ऐसी स्थिति में सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल का विकल्प बचता है. हालांकि, ये भी तब साफ होगा जब पाकिस्तान की टीम अपने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करें. इसके अलावा दूसरा विकल्प ये है कि अगर सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर नहीं होती है फिर फाइनल में उनका सामना हो सकता है. एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर और फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.

टक्कर के लिए बेसब्री से इंतजार

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार में रहते थे. एशियन गेम्स से पहले दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत की बात करें तो इसी साल फरवरी में हुआ था. दोनों टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप मैच के लिए श्रीलंका के कोलंबो में मैदान पर उतरी थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा था. हालिया मुकाबले की बात करें तो हाल ही में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान भिड़ंत हुई थी.

लीग स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया

एशिया कप के लीग स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब को अपने नाम किया.

इसे भी पढ़ें. पंचायत सहायकों के लिए OP राजभर का बड़ा ऐलान, अब 6 की जगह 9 हजार होगा मानदेय

Latest News

गोरखपुर: CM योगी आज वनटांगिया गांव में मनाएंगे दिवाली, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे....

More Articles Like This

Exit mobile version