IND vs WI: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगा भारत, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे आज

Must Read

IND vs WI: बारबाडोस में आज (29 जुलाई) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. बता दें कि इससे पहले भी दोनों टीमें इसी मैदान पर आमने-सामने हो चुकी है. तब भारत ने 5 विकेट से मैच जीत लिया था. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्‍प होगा की क्‍या शनिवार यानि आज होने वाले मुकाबले में भी भारत जीत दर्ज कर पाएगा.

भारत के पास वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका है. रोहित शर्मा की टीम जब दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के सामने होगी, तो उसकी निगाहें वनडे में कैरेबियाई टीम पर बीते 17 सालों से चली आ रही श्रेष्ठता बरकरार रखने पर होंगी. अगर दूसरा वनडे भारत जीतता है, तो न सिर्फ वेस्टइंडीज से लगातार 13वीं वनडे सीरीज जीतेगा, बल्कि 2006-07 से इस टीम पर चला आ रहा अपना वर्चस्व भी कायम रख पाएगा.

ये भी पढ़े:- PM Modi आज भारतीय शिक्षा समागम सत्र का करेंगे उद्घाटन

वेस्टइंडीज की वनडे टीम
शाई होप (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप कप्तान), कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाजे, यानिक कैरियाह, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, केविन सिंक्लेयर, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.

Latest News

दिवाली की रात राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से पाना है छुटकारा? करें ये 4 उपाय

Rahu Ketu Upay Diwali 2026: दिवाली का पावन त्योहार 8 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है. रोशनी के...

More Articles Like This