IPL 2026: आज DC से होगी PBKS की भिड़ंत, जानें हेड-टू-हेड में कौन आगे

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPL 2026 DC Vs PBKS: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से है. पंजाब के लिए यह मुकाबला अहम है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. अब तक खेले गए मैचों में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है.

36 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं दोनों टीमें

हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों टीमें 36 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मुकाबले जीते हैं. जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया था. ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स पिछली लय बरकरार रख पाती है, या फिर दिल्ली कैपिटल्स भारी पड़ेगी.

पंजाब के लिए ये अहम मुकाबला IPL 2026 DC Vs PBKS

पंजाब किंग्स को पिछले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कम से कम दो मुकाबले जीतने होंगे. जबकि दिल्ली कैपिटल्स भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है. लेकिन उसके प्लेऑफ में जाने की काफी कम संभावना है. अंक तालिका में 8वें नंबर पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में 11 मुकाबले खेल चुकी है. डीसी 4 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है, जबकि 7 मैचों में उसको हार का सामना करना पड़ा है. इस सीजन में पंजाब किंग्स अब तक 10 मुकाबले खेल चुकी है. पंजाब को छह मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह

इंपैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार.

इंपैक्ट प्लेयर: कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें- ताशकंद में गूंजी भारतीय पंचों की ताकत, भारत की 9 बेटियों ने फाइनल में बनाई जगह

Latest News

Onion Price: त्योहारी सीजन से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता, बफर स्टॉक का 30% तक प्याज खराब

त्योहारी सीजन से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों ने चिंता बढ़ा दी है. सरकार के बफर स्टॉक में रखा करीब 30% प्याज खराब होने लगा है, जबकि नई फसल की आवक में भी देरी की संभावना है.

More Articles Like This

Exit mobile version