IPL 2026 Qualifier 2: आज आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. ये रोमांचक मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. आज का मुकाबला इन दोनों टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि आज जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड IPL 2026 Qualifier 2
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से गुजरात नें 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स केवल 3 मुकाबले ही जीत पाई है. ऐसे में गुजरात का पलड़ा काफी भारी है.
एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान ने किया शानदार प्रदर्शन
बता दें कि एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन किया था. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं, ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए थे. वहीं, गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा. 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात केवल 162 रन बनाकर सिमट गई थी. ऐसे में अब गुजरात अपनी फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरे मौके को भुनाना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- ‘यह एक मानवीय भूल थी…’, आखिर रामचरण ने जसप्रीत बुमराह से क्यों मांगी माफी
GT Vs RR संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (C), जोस बटलर (WK), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर: सुशांत मिश्रा/शुभम दुबे
ये भी पढ़ें- खेल जगत को बड़ा झटका, एशियाड में भारत के पहले गोल्ड मेडलिस्ट रणधीर सिंह का निधन

