Madrid Open Tennis: विश्व की नंबर वन महिला खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने जीता 20वां खिताब, फाइनल में कोको गॉफ को दी मात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Madrid Open Tennis: विश्व की नंबर वन महिला खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने कोको गॉफ को सीधे सेटों में मात देकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है. बता दें इस साल में सबालेका का यह तीसरा और उनके करियर का  यह 20वां खिताब है.

इस टूर्नामेंट के दौरान सबालेंका ने पहले सेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया और काजा मैजिका क्ले कोर्ट पर अमेरिकी खिलाड़ी को 6-3, 7-6 (3) से हराया. वहीं, फाइनल में कोको गॉफ को कारारी शिकस्‍त दी है. कोको गॉफ भी विश्‍व की चौथी नंबर की खिलाड़ी मानी जाती है. वहीं, यदि इस मुकाबलें में कोको गॉफ जीत दर्ज करती तो वो विश्‍व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी बन जाती.

वहीं, इससे पहले सबालेंका ने साल 2021 और 2023 में मैड्रिड में खिताब जीता था. इस तरह से उन्होंने पेट्रा क्वितोवा के टूर्नामेंट रिकॉर्ड की बराबरी की. ब्रिस्बेन और मियामी के बाद यह सबालेंका का इस वर्ष का तीसरा खिताब भी है.

इसे भी पढें:-‘भारत से जंग छिड़ी तो मैं भाग जाऊगां इंग्लैंड’, पाकिस्तानी सांसद का बयान वायरल; देखें वीडियों

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version