IPL के नए सीजन के लिए तैयार हैं श्रेयस अय्यर, बोलें-सात किलो कम हो गया था मेरा वजन

Must Read

New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता को चैंपियन बनाने के बाद पंजाब किंग्स की टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर नए सीजन के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में लगी गंभीर चोट के दौरान उनका वजन करीब सात किलो कम हो गया था. वजन दोबारा बढ़ाने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि वह तीन महीने तक मैदान से बाहर रहे.

लय और फिटनेस हासिल करने का समय

चोटिल होने के बाद अब वह स्वस्थ हो गए हैं. वो टीम में वापसी भी करेंगे. अय्यर ने जनवरी की शुरुआत में वापसी की, जिससे उन्हें IPL की तैयारी से पहले लय और फिटनेस हासिल करने का समय मिल गया. उन्होंने कहा कि उम्मीदें काफी हैं, जो मजेदार है. मुझे चुनौतियां पसंद हैं. लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि जब भी हम मैदान में उतरें, जीतना है. मेरी नजर ट्रॉफी पर है. ये वो समय है जब हम दो महीने एक परिवार की तरह रहते हैं.

कई हफ्तों तक टीम से बाहर रहे अय्यर

अय्यर को अक्टूबर में भारत की ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के दौरान तिल्ली में चोट लग गई थी. इसके कारण वह कई हफ्तों तक टीम से बाहर रहे और क्रिकेट में वापसी से पहले लंबा रिहैब करना पड़ा. IPL के नए सीजन से पहले अय्यर ने माना कि वह दौर उनके लिए कितना चुनौतीपूर्ण था. अय्यर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चोट के बाद वापसी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. मेरी चोट काफी गंभीर थी, जिसकी वजह से मेरा वजन करीब 7 किलो कम हो गया था. शुक्र है कि दो महीने बाद मैं फिर से फिट हो गया.

वजन बढ़ाना बहुत मेहनत का काम

अय्यर ने आगे कहा कि लेकिन वो 7 किलो वजन दोबारा बढ़ाना बहुत मेहनत का काम था. मुझे चुनौतियां पसंद हैं और ये भी एक चुनौती थी जिसे मुझे पार करना था. मैं खुश हूं कि उस दौर से निकलकर अब फिर से अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं और पिछली सीरीज में भारत के लिए भी खेला. उनकी ये बातें तब और अहम हो जाती हैं जब उनकी चोट की टाइमलाइन देखी जाए. उन्हें अक्टूबर में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी.

इसे भी पढ़ें. President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए गिरिराज जी के दर्शन

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This