Instagram यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब 10 मिनट तक का बना सकेंगे वीडियो

Instagram New Update: आज शायद ही स्मार्ट फोन यूजर हो जिसके फोन में इंस्टाग्राम न हो. घंटों फोन में रील्स देखना हमारी आदत में सुमार हो चुका है. इन सबके बीच शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म की दौड़ में इंस्टा (Insta) ने कॉम्पिटीशन बढ़ा दिया है. इस मामले में फोन डेवलपर एलेसेंड्रो पलुज़ी की मानें, तो इंस्टाग्राम जल्द 10 मिनट तक की रील्स वीडियो तैयार करने की प्लानिंग कर रहा है. बता दें, अब तक 3 मिनट के वीडियो पोस्ट लगाने की सुविधा है. अगर ऐसा हुआ, तो इंस्टाग्राम दूसरे ऐप से बहुत आगे निकल जाएगा.

जानिए ऑलराउंडर बनने का गेम
बताया जा रहा है कि इसके बाद इंस्टाग्राम टिकटॉक को टक्कर देगा. ऐसा इसलिए क्योंकि टिकटॉक अपने यूजर्स को 10 मिनट का वीडियो अपलोड करने की अनुमति देता है. इंस्टाग्राम के इस एक्शन प्लान से ये पता चलता है की अब इंस्टा सिर्फ फोटो या शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहना चाहता. ये प्लेटफॉर्म्स अब ऑलराउंडर एप बनने की दौड़ में नजर आ रहे हैं. एक समय था जब इंस्टाग्राम फोटो प्लेटफॉर्म, टिकटॉक शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म और यूट्यूब को लंबे वीडियो प्लेटफॉर्म के लिए जाना जाता था. अब सभी स्पेस में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

यूट्यूब ने भी किए थे ये बदलाव
अगर हम यूट्यूब की बात करें, तो इसपर लंबे वीडियो शेयर होते थे. शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म आने और इन वीडियो में हिस्सेदारी ज्यादा नजर आने पर यूट्यूब भी शॉर्ट्स ले आया. ऐसा करके यूट्यूब ने टिकटॉक को टक्कर देने का काम किया. इस तरह आप ऑल इन वन बनने का असली गेम समझ सकते हैं.

जानिए फीचर कब होगा रोलआउट
वहीं, मेटा ने रील्स एक्सटेंशन की खबरों को लेकर पुष्टि की है. मेटा ने कहा, जो स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, वो ‘इंटर्नल प्रोटोटाइप’ है. हालांकि, ये नहीं बताया गया है कि इस फीचर को कब तक रोलआउट किया जाएगा. बताया जा रहा है कि मेटा भी साल के अंत तक नए फीचर को पेश कर सकता है.

यह भी पढ़ें-

Tech News: एक महीने से भी कम वक्त में शख्स ने कमाए करोड़ों रुपये, AI के जरिए किया ये काम

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version