घर में वाईफाई बहुत खतरनाक… जानिए बेड से कितना दूर होना चाहिए Wi-Fi राउटर?

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Wi-Fi router: कहते हैं कि एक अच्‍छा जीवन जीने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के बाद शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, शांति और स्थिर मन की जरुरत है. लेकिन आज के समय में ज्‍यादार लोगों के जीवन में स्‍मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट जैसे उपकरण भी अहम हिस्‍सा बन गए हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर आज लोगों को एक टाइम का खाना न मिले तो चलेगा, लेकिन इंटरनेट की स्‍पीड कम नहीं होनी चाहिए.

मौजूदा समय में शहर से लेकर गांव तक में ज्‍यादातर घरों में वाईफाई की सुविधा उपलब्‍ध है. इससे लोगों को तेज इंटरनेट स्पीड तो मिल रही है, लेकिन इससे उनके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ रहा है शायद इस पर किसी का ध्‍यान ही नहीं है. आइए आज इस लेख में आपको बताते हैं कि घर में वाईफाई सेटअप बॉक्स लगाना कितना खतरनाक है. साथ ही इसे घर में लगाने का सही जगह क्‍या है.

बहुत खतरनाक है वाईफाई

वाईफाई ऐसी चीज है जिसे लोग 24 घंटे ऑन रखते हैं. सोने जाते समय भी इसे ऑफ नहीं करते. लेकिन ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. दरअसल, वाईफाई के राउटर से जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलता है, उससे आपको कई हेल्‍थ से जुड़े समस्याएं हो सकती हैं. जरूरी नहीं है कि ये समस्याएं आपको तुरंत दिखे. लंबे समय के बाद इसका असल जरूर देखने को मिलेगा. कई एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि जब वाईफाई का काम ना हो, तो उसे बंद कर दें.

बेड से कितना दूर होना चाहिए वाईफाई राउटर

वाईफाई राउटर को लेकर एक्सपर्ट कहते हैं कि उसे बेडरूम से दूर रखना चाहिए. कई लोग अच्छी इंटरनेट स्पीड के लिए वाईफाई राउटर को अपने बेड के पास में लगा लेते हैं. जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए.

अब रही बात वाईफाई राउटर को कहां लगाएं तो, बता दें कि इसे इसे घर के दरवाजे के पास या फिर बाहर बालकनी में लगाना चाहिए. इसे ऐसी जगह भूलकर भी न लगाएं जहां आपको 24 घंटे बैठना है. इसके अलावा जब भी सोने जाएं तो वाईफाई को जरूर ऑफ कर दें. इससे आप बिजली की खपत भी कम होगी और आप कई घातक बीमारियों से भी बचे रहेंगे.

ये भी पढ़ें :- Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, खूब होगी तरक्की

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version