भांजी की शादी में मामा गोविंदा पर टिकी थीं सभी की निगाहें, बहू कश्मीरा ने एक्टर का पैर छुकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arti Singh Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल 2024 को बिजनेसमैन दीपक चौहान संग शादी रचाई. एक्ट्रेस की शादी में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की. हालांकि, सभी की निगाहें आरती सिंह के मामा गोविंदा पर टिकी थीं. गोविंदा अपने सभी गिले-शिकवे मिटाकर भांजी आरती की शादी में बेटे यशवर्धन आहूजा संग शामिल हुए. आरती की भाभी कश्मीरा शाह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गोविंदा के पैर छुते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

गोविंदा ने लुटाया फैमिली पर प्यार

अपनी बहन की शादी में भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह ने एक मां-बाप का फर्ज निभाया. शादी के बाद कृष्णा- कश्मीरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फंक्शन की कई झलकियां देखने को मिल रही हैं. वीडियो में सभी मेहमान भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में जो बात फैंस के दिल को भा गई, वो थी कश्मीरा का गोविंदा का पैर छुकर आशीर्वाद लेना. वहीं, गोविंदा ने भी कृष्णा के बच्चों को गले से लगाकर प्यार जताया.

कश्मीरा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ‘कितनी खूबसूरत शादी हुई. बिल्कुल वैसी जैसा आप दोनों चाहते थे और जैसा आप दोनों दिखना चाहते थे आरती और दीपक.’ आप भी देखें वीडियो…

 

यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ

वायरल वीडियो में फैंस के कमेंट्स की भरमार लग गई है. हर कोई कृष्णा और कश्मीरा की जमकर कारीफ कर रहा है. एक यूजर ने लिखा- ‘परिवार आखिर परिवार ही होता है. आखिर में सभी मिल गए.’ दूसरे ने लिखा- ‘कश्मीरा ने गोविंदा के पैर छुए ये बेस्ट पार्ट था.’ एक अन्य ने लिखा- ‘ये सेलेब्स में पहली शादी है जो बहुत अच्छी लगी है.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version