Viral Video: ‘गरीब मां का राजकुमार’ सड़क किनारे अपने बच्चे को दुलारती दिखी मां; देखें वीडियो

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: दुनिया में मां की ममता से बढ़कर कोई दूसरा धन नहीं होता है. अपने बच्चों पर आने वाली हर मुसीबत के सामने उसकी मां खड़ी रहती है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडयो वायरल हो रहते हैं, जिसे देखकर आंखें भर आती हैं. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक मां सड़क किनारे बैठकर अपने बच्चे को दुलारती नजर आ रही है. दिल छू लेने वाले इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं.

बच्चे को प्यार कर रही है मां

वायरल वीडियो में एक मां सड़क किनारे बैठी नजर आ रही है. उसकी गोद में उसका छोटा बच्चा भी है. वो अपने बच्चे को कभी प्यार करते, बात करते, तो कभी चूमते हुए नजर आ रही है. वीडियो देखकर लग रहा कि वो अपने बच्चे को सुला रही है. मां की ममता से भरा ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

यूजर्स ने किए कमेंट

इस वीडियो को @ChapraZila नाम के हैंडल से X पर शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. लोग इसे देखकर कमेंट भी कर रहे. एक यूजर ने लिखा, ‘गरीब मां का राजकुमार’. दूसरे ने लिखा, ‘मां कभी गरीब नहीं होती सर.’ एक अन्य ने लिखा, ‘जिसकी मां होती है वो कभी गरीब नहीं होता.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version