Amethi Road Accident: अमेठी में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 18 घायल

Amethi Road Accident: बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतना भीषण था कि पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर भेज दिया है. जहां पर गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को रेफर किया गया है. वहीं अन्य घायलों का सीएचसी जगदीशपुर में इलाज चल रहा है.

आपको बता दें कि पिकअप सवार सभी लोग बनारस से लखनऊ जा रहे थे. तभी कमरौली थाना क्षेत्र के उतलेवा के पास नेशनल हाईवे पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई.

ये भी पढ़ेंः शिक्षिका की मार से बेहोश हुई 8वीं की छात्रा, रसोईया मां को मिल रही नौकरी से निकालने की धमकी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version