Rail Destination Alarm: निश्चिंत होकर करें यात्रा, स्टेशन आने से 20 मिनट पहले अलार्म करेगा अलर्ट, करें ये काम

Destination Alarm: रेल का सफर काफी सुहाना और आरामदायक होता है. ऐसे में लाखों लोग प्रतिदिन ट्रेन की यात्रा करते हैं. भारतीय रेल को देश की धड़कन के तौर पर देखा जाता है और हो भी क्यों ना परिवहन की लिहाज से ये काफी सस्ता और आरामदायक सेवा है. ऐसे में रेलवे अपने यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराता है. इस बीच ऐसी ही एक सुविधा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. जिससे आपको यात्रा के दौरान काफी सहुलियत देखने को मिलती है.

दरअसल, कई बार लोग ट्रेन से रात की यात्रा करते हैं. जिन यात्रियों का गंतव्य स्टेशन रात को आने वाला होता है या फिर तड़के सुबह आने वाला होता है, वो यात्रा के दौरान आराम से सो नहीं पाते हैं. इसको ध्यान रखते हुए रेलवे डेस्टिनेशन अलार्म की सुविधा देता है. इस सुविधा से यात्री आराम से सो सकते हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है ये डेस्टिनेशन अलार्म?

यह भी पढ़ें- Peaceful Home: घर में चाहिए पॉजीटिव एनर्जी तो जरुर करें ये काम, फील करेंगे गुड

डेस्टिनेशन अलार्म का कैसे करें प्रयोग
दरअसल, ये सुविधा के लिए उन यात्रियों को ध्यान में रख के लाई गई है जो रात की यात्रा करते हैं. जिन यात्रियों का गंतव्य रात को या तड़के सुबह आता है, वो काफी परेशान रहते हैं. जिस वजह से आराम से सो नहीं पाते. इसको ध्यान में रखते हुए डेस्टिनेशन अलार्म दिया गया है. ये अलार्म गंतव्य स्टेशन से 20 मिनट पहले आपको सूचित करेगा, आपका स्टेशन आने वाला जिससे आप आराम से अपने स्टेशन पर उतर सकते हैं.

कैसे करें इसका प्रयोग

  • डेस्टिनेशन अलार्म का प्रयोग करने के लिए आपको केवल कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
  • सबसे पहले आपको 139 पर कॉल करना है.
  • इसके बाद * दबाएं, फिर 10 अंकों का पीएनआर दर्ज करें.
  • इतना करने के साथ आपका अलार्म सेट हो जाएगा.

मैसेज से ऐसे करें अलार्म सेट
टेक्स्ट मैसेज से भी आप अलार्म सेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको केवल ALERT के साथ 10 अंको वाला पीएनआर दर्ज करना है. जिससे आपका अलार्म सेट हो जाएगा.

कितना लगेगा शुल्क
कॉल से अलार्म सेट करने पर आपको मेट्रो सिटी के लिए 1.20 रुपए प्रति मिनट का भुगतान करना होता है तो वहीं, नॉन मेट्रो सिटी के लिए आप 2 रुपए प्रतिमिनट का भुगतान करते हैं. इसी के साथ आप आसानी मैसेज कर रहे हैं तो इसके लिए आपको 3 रुपए प्रति मैसेज का भुगतान करना होगा.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version