Assembly Election 2023: आज से जुड़ेंगे मतदाता सूची में नाम, वोटर लिस्ट में ऐसे करवाएं अपडेट

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, इसको लेकर जहां एक तरफ राजनीतिक पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए एक दूसरे पर बयानबाजी कर रही है. वहीं दूसरे तरफ निर्वाचन आयोग चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपने तैयारी में लग गया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में आज यानी 02 अगस्त से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, हटाने के साथ ही नाम, पता, संशोधन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. निर्वाचन आयोग द्वारा यह अभियान 31 अगस्त तक चलाया जाएगा.

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन करने के साथ ही जागरूकता अभियान की शुरुआत भी की जा रही है. राजधानी भोपाल समेत हर जिले में ‘राइड फॉर डेमोक्रेसी’ और ‘वॉक फॉर डेमोक्रेसी’ का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान साइकिल रैली और 2 किमी की वॉक होगी.

31 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई
मतदाता अपने वोटर आईडी कार्ड में नाम संशोधन, मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने, वोटर लिस्ट में संशोधन, मृत मतदाता और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने की प्रकिया आज यानी 02 अगस्त से शुरू कर दी गई है. इसके लिए आप 2 अगस्त से 31 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा BLO को लगाया गया है. बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार और रविवार को लोगों का नाम जोड़ने और हटाने के लिए विशेष शिविर भी लगाया जाएगा. 31 अगस्त तक आवेदन लेने के बाद 2 सितंबर तक आवेदनों का निराकरण किया जाएगा. वहीं 4 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः MP ELECTION 2023: विधानसभा चुनाव में किसे मिलेगा टिकट और किसका कटेगा पत्ता, जानिए मास्टर प्लान!

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version