Recipe: सेहत के लिए फायदेमंद है मखाने की खीर, जानें इसे बनाने का तरीका

Must Read

Makhana Kheer Recipe: जब भी किसी के घर में मेहमान आए हों या कोई खुशी का मौका हो, ऐसे में घरों में झटपट खीर बना ली जाती है, लेकिन आज के इस आर्टिकल में आपको हम चावल नहीं, बल्कि मखाने की खीर की रेसिपी के बारे में बताएंगे. तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी…

सामग्री

फुलक्रीम दूध-3 कप, मखाना-आधा कप, चीनी-स्वादानुसार, काजू, बादाम, केसर-2 से 3, पिस्ता-बारीक कटा हुआ, घी-2 चम्मच, इलायची पाउडर-एक चम्मच

बनाने की रेसिपी

अगर आप मखाने की खीर बनाने जा रहे है तो इसके लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर मखानों को हल्का फ्राई करें. इसके बाद एक दूसरे पैन में दूध डालकर उबाल लें. जब दूध उबलना शुरू हो जाए, तो उसमें मखाने को डाल दें.

उसके बाद इसमें काजूख्‍ बादाम और पिस्ता डालकर अच्छी तरह से मिला दें. अब इसे तब तक पकाए, जब तक ये गाढ़ा न हो जाएं. ध्यान रहे कि इस दौरान इसे लगातार चलाते रहना है. इसके बाद, इसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर कुछ देर तक पकाएं.

जब खीर गाढ़ी हो जाए, तो गैस को बंद कर दें. इसके बाद ऊपर से केसर का गार्निस करें. बस अब तैयार है टेस्टी मखाने की खीर.

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This