Monsoon Update: मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, कई स्थानों पर बारिश बनी आफत

Must Read

Monsoon Update: दक्षिण पश्चिम मानसून भारत के लगभग सभी हिस्सों में पहुंच चुका है और देश के कुछ इलाकों में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, कोंका और गोवा में तीव्र बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: IMD की चेतावनी, देश के इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 4 जुलाई और 5 जुलाई को दक्षिणी राज्यों केरल में और 4 जुलाई, 2023 को कर्नाटक में छिटपुट अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिणी भारत में जारी रहेगा

दक्षिण में होगी भारी बारिश

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी. साथ ही गुजरात राज्य में भी 6 और 7 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ताजा जारी पुर्वानुनान की माने तो 05-07 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा में, 06 और 07 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है

पहाड़ पर भारी बारिश का पुर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और 3 और 5 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 5 और 6 जुलाई को जबकि देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Latest News

मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप का ‘VETO’ दांव! बोले- ताकत मेरे हाथ में, हर फैसले पर लगा सकता हूं रोक

Donald Trump: अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने नई राजनीतिक...

More Articles Like This