Adipurush: सांसद रवि किशन ने देखा फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो, बोले, कभी होता था औरंगजेब का महिमामंडन आज…

Desk: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का इंतजार काफी दिनों से था. इस फिल्म के टिकटों की बुकिंग विगत रविवार से ही होने लगी थी. फिल्म आज देश भर में रिलीज कर दी गई. इस फिल्म को देखने गोरखपुर के सांसद रवि किशन पहुंचे. जहां सांसद आदिरुष का पहला शो देखने पहुंचे. उन्होंने फिल्म देखने के बाद कहा कि पहले हम सभी को औरंगजेब के बारे में पढ़ाया जाता था, उसका महिमामंडन किया जाता था. लेकिन जैसे ही देश और राज्य में सरकारें बदलीं सिनेमा की भी स्थिति में सुधार हुआ है.

फिल्म को लेकर सांसद रवि किशन ने कहा कि ये फिल्म ऐतिहासिक होगी. आदिपुरुष को एक धमाकेदार ओपेनिंग मिलने जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील भी की ये फिल्म काफी अच्छी बनी है इसको अपने परिवार के लोगों के साथ देखने जरूर जाएं. फिल्म की कमाई को देखते हुए उन्होंने कहा कि ये पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Adipurush ने तोड़ डाले सारे पिछले सारे रिकॉर्ड, प्रभास का राम वाला अवतार देख फैंस के खड़े हो गए रोंगटे

हॉलीवुड को टक्कर दे रही फिल्म

सांसद रविकिशन ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर कहा कि पहले लोग हॉलीवुड की फिल्मों को देखकर आवाक रह जाते थे, ये फिल्म भी उसी टक्कर की है. जो भी इस फिल्म को देखेगा उसकी आंखें खुली रह जाएंगी. उन्होंने कहा कि ये देशवासियों का दुर्भाग्य है कि सभी को अभी तक केवल औरंगजेब पढ़ाया गया और उनका ही महिमामंडन किया जाता रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे इतिहास की किताबों से देवी- देवताओं, महापुरुषों, क्रांतिकारियों के पन्नों को हटा दिया गया. इसके बाद अब सिनेमा ही एक ऐसी जगह मिली जहां पर देश के वास्तविक इतिहास को देखा समझा जा सकता है. सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं देश के पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि जिन्होंने हमारी सनातनी अनुशासनता को जागृत करने का काम किया है.

यह भी पढ़ें-

Kangna Ranaut को अचानक क्यों याद आ गए पुराने दिन, जानिए भावुक होने के पीछे की मुख्य वजह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version