Lift Accident: तार टूटने से आठवें तल से सीधे माइनस-2 में गिरी लिफ्ट, महिला की दर्दनाक मौत

Must Read

Noida Lift Accident: नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसाइटी में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया. बता दें कि यहां लिफ्ट गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मामले की जानकारी होते ही पूरे सोसाइटी में हड़कंप मच गया. इस पूरे मामले में पुलिस ने एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) और मेंटेनेंस टीम के आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

जानिए मामला
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसाइटी में टावर-24 की लिफ्ट गिरकर माइनस दो में पहुंच गई. जब इस हादसे की जानकारी अपार्टमेंट के लोगों को हुई तो उन्होंने मेंटनेंस विभाग को सूचना दी. इसके बाद सुरक्षाकर्मी और मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी लिफ्ट किसी तरह खोलें. लिफ्ट खोलने में करीब 45 मिनट लग गए, जब लिफ्ट खोला गया तो सुशीला देवी बेहोश थी.

सुशाली देवी को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लिफ्ट पहले आठवें तल पर पहुंची. जहां गेट खुलने से पहले उसका तार टूट गया. जिसके चलते लिफ्ट सीधा माइनस-2 में जाकर गिरी. बताया जा रहा है कि तार टूटने के कारण तेज झटका लगने के बाद संतुलन बिगड़ने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं पीड़ित परिवार इस पूरे मामले में मीडिया से दूरी बना ली है. इसके साथ ही सिक्योरिटी ने सोसायटी के अंदर वीडियो बनाने पर भी रोक लगा दी है.

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Latest News

एक ओर आफत समेटे आ रहा हरीकेन ‘वेंस’, तो दूसरी ओर तूफान ओलाना भी बवाली हवाओं के साथ तैयार, खतरे के निशान पर ये...

Hurricane Vance: एशिया के कुछ हिस्से में चांपी तूफान ने अपना कहर दिखाया है, जिसकी चपेट में आने से...

More Articles Like This