Ram Navami 2026: रामनवमी पर अपनो को भेजें ये खास संदेश, श्रीराम से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Navami 2026: रामनवमी का त्योहार आज 27 मार्च को मनाया जा रहा. सनातन धर्म के अनुसार प्रति वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है. राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था.

अगर पौराणिक मान्यताओं की मानें तो चैत्र माह की नवमी तिथि पर माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया. यही वजह है कि इस दिन को भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. इस साल अयोध्या के लिए राम नवमी का त्योहार काफी खास रहने वाला है. इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप अपने प्रियजनों को चुनिंदा संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें- प्रायश्चित और भक्ति से ही मिलेगा सच्चा सुख: दिव्य मोरारी बापू

रामनवमी पर अपनो को भेजें ये खास संदेश Ram Navami 2026 

  • जिनके मन में हैं श्री राम
    भाग्य में उनके है वैकुण्ठ धाम
    श्री रामचरणों में जिसने जीवन वार दिया
    संसार में उसका है कल्याण.
  • श्रीराम के दरबार में दुनिया बदल जाती है
    रहमत से हाथ की लकीर बदल जाती है,
    लेता है जो भी दिल से श्री राम का नाम
    एक पल में उसकी तकदीर बदल जाती है.
  • राम नाम का फल है मीठा,
    कोई चख के देख ले!
    खुल जाते हैं भाग,
    कोई पुकार के देख ले!
  • निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
    लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
    राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी.
  • गुणवान तुम भगवान तुम,
    भक्तों को देते हो वरदान तुम,
    भगवान तुम हनुमान तुम,
    मुश्किल को कर देते आसान तुम.
  • मंगल भवन अमंगल हारी,
    द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
    राम सिया राम, सिया राम,
    जय जय राम…
  • रामजी की निकली सवारी,
    रामजी की लीला है न्यारी-न्यारी,
    एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता
    बीच में जगत के पालनहारी.
  • क्रोध को जिसने जीता है,
    जिनकी भार्या सीता है
    जो भरत, शत्रुघन, लक्ष्मण के हैं भ्राता
    जिनके चरणों में हैं हनुमान लला,
    वो पुरुषोतम राम हैं
    ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को कोटि-कोटि प्रणाम
  • राम तो घर-घर में हैं,
    राम हर आंगन में हैं
    मन से रावण जो निकाले,
    राम उसके मन में हैं.
  • राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
    सबके दिलो को सुरूर मिला है,
    जो भी गया राम जी के द्वार,
    उसे ही मिला है
Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This