Shukra Vakri 2023: शुक्र चलेंगे उल्टी चाल, इन 3 राशि वालों पर झमाझम बरसेगा पैसा!

Shukra Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों के चाल का विशेष महत्व है. जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उससे संबंधित सभी राशि वालों पर उसका शुभ अशुभ प्रभाव पड़ता है. 23 जुलाई को प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं. शुक्र का वक्री चाल तीन राशि वालों के लव लाइफ से लेकर करियर तक बड़ा बदलाव कराएगा. आइए जानते हैं ये कौन-कौन सी हैं ये तीन राशियां…

वृषभः सिंह राशि में शुक्र का वक्री होना वृषभ राशि वालों को तगड़ा लाभ देगा. इस समय यदि आप किसी को प्रपोज करते हैं तो आपकी बात बन सकती है. ध्यान रहे, रिश्तों को संभाल कर रखें. ऑफिस में अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे. धन आगमन के स्रोत बढ़ेंगे. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे.

कर्कः शुक्र का सिंह राशि में गोचर कर्क राशि वालों को बड़ा लाभ कराएगा. इस समय पार्टनरशिप में किया गया रोजगार सफल होगा. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. भौतिक-सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. इस राशि के सिंगल लोगों के लिए प्रेम का प्रस्ताव आ सकता है.

मकरः शुक्र की वक्री चाल मकर राशि वालों के लिए बहुत शुभ है. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. समाजिक दायरा बढ़ेगा. प्यार के रिश्तों में मिठास आएगी. सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. जीवनसाथी से चल रही खटपट समाप्त होगी. नौकरी में स्थिति मजबूत होगी. प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलेगा.

ये भी पढ़ेंः Kedarnath धाम में बजेगी घंटी तो लगेगा जुर्माना, रील में नहीं दिल में बाबा को बसा के लौटेंगे भक्त

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

LPG Rate Today 12 August 2026: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम जारी, देखें अपने शहर की पूरी रेट लिस्ट

LPG Rate Today 12 August 2026: घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा दाम सामने आ गए हैं. दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों की पूरी रेट लिस्ट यहां देखें.

More Articles Like This

Exit mobile version