UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, 57 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन लगातार हो रही बारिश अब मुश्किलें भी पैदा कर रही है. वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज और 51 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मथुरा, हाथरस और आगरा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो इन 06 जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, मेरठ, औरैया, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, इटावा, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है.

जानिए मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान एवं हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती दबाव बना हुआ है. जिसके चलते आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौमस विभाग ने 13 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के ज्यादात्तर इलाकों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ेंः Delhi Floods: बारिश से राजधानी में हालात खराब, यमुना का जलस्तर 207 मीटर पर पहुंचा

Latest News

Petrol Diesel News: पेट्रोल-डीजल की कीमतें तोड़ सकती हैं रिकॉर्ड, जून में $160 तक पहुंच सकता है क्रूड ऑयल, IMF की चेतावनी

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बन गया है. गीता गोपीनाथ ने चेतावनी दी है कि अगर संकट जल्द खत्म नहीं हुआ तो कच्चे तेल की कीमतें 140 से 160 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version