UP IPS Transfer: यूपी में 9 IPS अफसरों का हुआ तबादला, बदले कानपुर के पुलिस आयुक्त

Must Read

UP 9 IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. शन‍िवार को अधिकारियों के तबादला की सूची जारी की गई. सूची में यूपी के 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग की गई हैं. बता दें कि प्रशासनिक कसावट लाने के लिए यूपी में तबादले का क्रम लगातार जारी है.

आगरा जोन समेत कई विभागों में हुआ फेरबदल
इसके तहत कानपुर पुलिस, आगरा जोन समेत कई विभागों में फेरबदल किया गया है. आइए बताते हैं किन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. यहां आप पूरी ल‍िस्‍ट भी देख सकते हैं.

ये अफसर बने 1090 के एडीजी
ट्रांसफर किए गए यूपी के 9 आईपीएस (IPS) अफसरों में कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड भी शामिल हैं. बीपी जोगदण्ड कानपुर पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर 1090 का एडीजी बनाया गया है. वहीं, एडीजी आगरा रहे राजीव कृष्णा को एडीजी सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया.

एडीजी आगरा बने अनुपम कुलश्रेष्ठ
इसी तरह एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी आगरा बनाया गया है. आरके स्वर्णकार को कानपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया. मोहित अग्रवाल को एडीजी एटीएस (ATS) बनाया गया है, जबकि नवीन अरोड़ा को एडीजी (ADG) टेक्निकल सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा बीडी पांल्सन को एडीजी ट्रैफिक बनाया गया है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This