UP News: ‘किसी पार्टी नहीं देश का सिपाही हूं’ ताज नगरी में सांसद को दारोगा ने क्यों कही ये बात?

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में बीजेपी सांसद और पुलिस दारोगा के बीच नोंक झोंक हो गई. ये नोंक झोंक इतनी बढ़ गई कि मामला अमर्यादित भाषा तक पहुंच गया. दरअसल, मामला था राजनाथ सिंह के कार्यक्रम का. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित था.

इस दैरान भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता पहुंचे थे. कार्यक्रम स्थल के भीतर सांसद की गाड़ी ले जाने को लेकर मामला शुरू हुआ और देखते ही देखते ही बात ज्यादा बढ़ गई. पूरे बातचीत का लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आईए बताते हैं पूरा मामला.

ये भी पढ़ेंः Weather Update: Heat Wave के बाद IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, जानिए कहां बदलेगा मौसम

जानिए पूरा मामला

दरअसल, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम आगरा के कागारौल क्षेत्र स्थित जीआईसी मैदान में आयोजित था. इस जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर राजनाथ सिंह पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में बीजेपी के तमाम नेताओं के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे. वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहपुर सीकरी से सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी पहुंचे.

यह भी पढ़ें- UP News: स्कूलों में एक बार फिर से बढ़ा ग्रीष्मावकाश, जानिए कब खुलेंगे विद्यालय

इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उनकी गाड़ी को पुलिस वालों ने बैरियर के पास रोक दिया. गाड़ी रोकने की वजह को पुलिस ने अपनी मजबूरी और सुरक्षा व्यवस्था बताई. इस बात पर सांसद साहब भड़क गए और दारोगा से भिड़ गए. इस दौरान सांसद ने इंस्पेक्टर को भला बुरा कहा.

सांसद ने दारोगा से कहा कि तू किस पार्टी का है. इस बात को सुनकर पुलिस दारोगा को भी गुस्सा आया और उसने भी सांसद को भला बुरा कहा. दोनों की बातचीत का वीडियो पास खड़े लोगों ने बना लिया. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version