UP Police के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी, शादी के सीजन में करा रहे विवाह

Must Read

अंबेडकरनगर: पुलिस के कंधों पर कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने की जिम्मेदारी होती है. पुलिस की नौकरी जितनी अच्छी होती है उतनी जिम्मेदारी भरी होती है. बात करें यूपी पुलिस की तो ये हमेशा से कुछ अलग कर सुर्खियों में बन रहते हैं. ऐसा ही एक मामला आया पर उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से जहां पर पुलिस को पंडित की भूमिका निभानी पड़ी और दुल्हे और दुल्हन की शादी तक करानी पड़ी. पुलिस सिपाही नें बकाया पुलिस की वर्दी में मंत्रोचार किया और शादी समपन्न कराई. इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आपको बताते हैं पूरा मामला.

यह भी पढ़ें- Opposition Meeting: बिहार में ठगों की आई बरात, युवराज बने हैं ‘सहबाला’: अश्विनी चौबे

समझिए पूरा मामला
दरअसल, अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के करतोरा गांव में एक शादी होनी थी. इस शादी में बराती और जनाती में झगड़ा हो गया. झगड़ा के कारण पंडित वहां से भाग गए. वहीं बारात वापस जाने लगी. इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. मामला शांत होने के बाद पुलिस ने दुल्हे और दुल्हन की शादी कराई.

पुलिस ने फेरों के साथ दी कानून की जानकारी

पुलिस ने वर्दी में फेरे भी कराए. सात वचन भी दिलाए और इसी के साथ कानून की भी जानकारी दी. शादी संपन्न होने के बाद इसकी चर्चा क्षेत्र में हो रही है. अनोखी शादी को लेकर लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं. पुलिस की सूझबूझ से एक शादी टूटते टूटते बच गई.

आप भी दखें मामले का वीडियो

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This