लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलेगी Vande Bharat Express, जुड़ जाएंगे पूर्वांचल के 3 शहर, जानें शेड्यूल

Must Read

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) को एक और सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) मिलने जा रही है. आगामी सात जुलाई को पीएम मोदी गोरखपुर से इस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे. गोरखपुर से चलकर ये ट्रेन बस्ती वाया अयोध्य होते हुए लखनऊ का सफर तय करेगी. अब इस ट्रेन का नंबर और शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बता दें कि इस ट्रेन का बीते दिनों ट्रायल भी किया गया था, जो सफल रहा. वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल के दौरान यात्री भी बहुत खुश नजर आए.

ये भी पढ़ेंः Triple Talaq: 3 पहिये के चक्कर में शौहर ने दिया तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकाला; जानिए पूरा मामला

जानिए क्या है शेड्यूल
आपको बता दें कि सप्ताह के 6 दिन इस ट्रेन का संचालन होगा. शनिवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा. गोरखपुर-लखनऊ के बीच ट्रेन का स्टॉपेज बस्ती और अयोध्या होगा. इस ट्रेन के समय की बात करें, तो ये गोरखपुर से सुबह लगभग 6 बजकर 5 मिनट पर चलेगी. इसके बाद ये बस्ती 6 बजकर 58 मिनट पर पहुंचेगी. कुछ देर के ठहराव के बाद ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगी. अयोध्या में ये ट्रेन सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी. ट्रेन का अगला स्टॉप लखनऊ होगा, जहां ये 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंच जाएगी. वापसी में ये ट्रेन लखनऊ से शाम 7 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और 9:13 पर अयोध्या पहुंचेगी. गोरखपुर ये ट्रेन रात 11:25 तक पहुंच जाएगी.

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर
दरअसल, इस ट्रेन का बीते मंगलवार को ट्रायल किया गया था. ट्रायल में ये हर मानक पर खरी उतरी थी. जानकारी के मुताबिक ट्रायल के दौरान इस ट्रेन ने कुछ मिनट पहले ही अपना सफर पूरा कर लिया था. फिलहाल, पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों का पूरा ध्यान पीएम मोदी के कार्यक्रम पर है. बताया जा रहा है पीएम प्लेटफार्म नंबर 7 से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम प्लेटफार्म पर लगभग 20 मिनट रहेंगे. इस दौरान वह छात्रों से संवाद भी कर सकते हैं. इसके लिए बाकायदा बच्चों की सूची भी तैयार की जा रही है. पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This