World Hindi Diwas 2026: 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस? जानिए इसके पीछे का इतिहास

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World Hindi Diwas 2026: भारत में बातचीत के लिए कई तरह की भाषाओं का प्रयोग किया जाता है. लेकिन हिन्‍दी एक मात्र ऐसी भाषा है जो ज्‍यादातर भारतीयों को एक डोर में जोड़े रहती है. राजभाषा और आधिकारिक भाषा के तौर पर भारत में हिंदी को ही पहचाना जाता है. हिंदी न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है.

विदेशी भी इस बात को मानते हैं कि भावना को प्रदर्शित करने का जो हुनर हिंदी भाषा में है, वो किसी अन्‍य भाषा में नहीं है. इस भाषा को खास दर्जा दिलाने के लिए 10 जनवरी को हर साल विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. वहीं भारत में 14 जनवरी को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है.

क्या है World Hindi Diwas 2026 के पीछे का इतिहास?

महाराष्‍ट्र के नागपुर में 10 जनवरी, 1974 को सबसे पहले विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था. इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी. इस महासम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य विश्व-भर में हिंदी का प्रसार करना था. नागपुर में हिंदी दिवस समारोह के बाद सबसे पहले यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था. दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में मनाया गया था.

विश्व हिंदी दिवस को औपचारिक रूप से मनाने की घोषणा वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी. इसके बाद से इसे हर साल मनाया जाता है. चूंकि पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया गया था, इसलिए प्रत्‍येक साल 10 जनवरी को इस दिवस को मनाया जाता हैं. यह उस दिन को चिह्नित करता है जब 1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पहली बार हिंदी भाषा बोली गई थी.

हर साल अलग थीम पर मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस

हर साल हिंदी दिवस को अलग अलग थीम पर मनाया जाता है. साल 2026 में विश्व हिंदी दिवस की थीम ‘हिंदी: पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक’ रखी गई है. बात करें हिंदी भाषा की तो आज भी हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है. दुनियाभर के करोड़ों लोग आज हिंदी में बात करते हैं. हिंदी, हिंदुस्तान की पहचान और गौरव है. भारत के अलावा फिलीपींस, नेपाल, मॉरीशस, फिजी, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत और पाकिस्तान में हिंदी बोली जाती है. दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है, जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है.

ये भी पढ़ें- ‘नीतीश कुमार को दें सर्वोच्च नागरिक सम्मान’ JDU नेता ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की ये मांग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This