RSS के स्थापना दिवस पर Amit Shah ने सदस्यों को दी बधाई, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Amit Shah: आरएसएस आज, 12 अक्‍टूबर को अपना 99वां स्थापना दिवस सेलिब्रेट कर रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसी अवसर पर आरएसएस के सभी सदस्यों को बधाई दी है. अमित शाह ने कहा, अपनी स्थापना के बाद से ही यह संगठन भारतीय संस्कृति की रक्षा करने और युवाओं में देशभक्ति के विचारों को विकसित करने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है.

सोशल मीडिया पर अमित शाह ने किया पोस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बधाई संदेश पोस्ट करते हुए लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर इसके सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह संगठन अनुशासन और देशभक्ति का अनूठा प्रतीक है. आरएसएस की स्थापना के बाद से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा करने और युवाओं को संगठित करने तथा उनमें देशभक्ति के विचारों को विकसित करने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है. अमित शाह ने आगे कहा, आरएसएस समाज सेवा के कार्यों को तेज करके और अपने शैक्षिक प्रयासों के माध्यम से देश के कल्याण के लिए समर्पित देशभक्तों का निर्माण करके हर वर्ग को सशक्त बना रहा है.
बता दें, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version