Jaipur Earthquake: लगातार तीन बार हिली जयपुर की धरती, एक घंटे में 3 झटकों से सहमा राजस्थान

Jaipur Earthquake: राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर में भूकंप (Jaipur Earthquake) के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र भांकरोटा रहा. लगातार तीन बार जयपुर की धरती भूकंप के झटकों से हिली.

जानिए कितनी रही भूकंप की तीव्रता
आपको बता दें कि भूकंप का पहला झटका सुबह 04:09:38 बजे आया. दूसरा भूकंप 04:22:57 बजे दर्ज किया गया और तीसरा झटका 04:25:33 बजे आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई. दरअसल, पहला झटका सबसे तेज़ था, ये झटका 4.4 मैग्नीट्यूड का था. वहीं, दूसरे की 3.1 और तीसरे की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई.

जानिए कितना नीचे था भूकंप केंद्र
दरअसल, भूकंप के पहले और दूसरे झटके का केंद्र सतह से 10 किमी नीचे था. वहीं, तीसरे झटके का केंद्र 5 किमी नीचे था. देखें वीडियो…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version