Iran News: पहली बार ईरान ने जारी किया खामेनेई के तबाह घर का वीडियो, दिखा तबाही का मंजर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran News: 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान में किए हमले में वहां के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी. राजधानी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है. आज यानी 9 जुलाई को खामेनेई को दफनाया जाना है.

इस बीच ईरान ने तेहरान का पहला आधिकारिक फुटेज जारी किया है. इस 35 सेकंड के वीडियो में अली खामेनेई के घर इमाम खुमैनी हुसैनीया हॉल में भारी तबाही और मलबा साफ देखा जा सकता है.

खामेनेई के अंतिम संस्कार के दिन यह फुटेज जारी किया गया है. अली खामेनेई को आज उत्तरपूर्वी ईरान में उनके गृह नगर मशहद में दफनाया जाएगा. इसके साथ ही तेहरान, कोम और इराक के पवित्र शिया शहर नजफ और कर्बला में आयोजित अंतिम संस्कार यात्रा का समापन होगा.

इससे पहले ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के शव को तेहरान के ग्रैंड मोसाला में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था और उसे तेहरान और कोम की सड़कों से होते हुए जुलूस के रूप में ले जाया गया.

अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव

अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने ईरान में नए हवाई हमले किए. इसके बाद गुरुवार को तड़के कुवैत, बहरीन और कतर में ईरानी हमले की चेतावनी देने वाले मिसाइल अलर्ट सायरन बजने लगे. हालांकि, तीनों देशों में किसी नुकसान की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है.

अमेरिका का कहना है कि ये हमले मंगलवार को जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन मालवाहक जहाजों पर हुए हमले के जवाब में किए गए थे. इन हमलों के ताजा दौर ने ईरान के दक्षिणी तट के कई शहरों को स्तब्ध कर दिया और कुछ इलाकों में बिजली गुल होने से अंधेरा छाया हुआ है.

Latest News

बंगाल में ED की रेडः चिटफंड से क्रिप्टो निवेश घोटाले तक कई ठिकानों पर कार्रवाई

ED Raids Bengal: गुरुवार की सुबह बंगाल में ईडी ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया. दुर्गापुर, हावड़ा और...

More Articles Like This

Exit mobile version