Jammu Kashmir News: पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास को किया नाकाम, पकड़े गए तीन आतंकी

पुंछ। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर स्थित चेतन चौकी के इलाके में घुसपैठ के प्रयास को असफल कर दिया है। सेना ने तीन से चार आतंकियों को पकड़ा है, जिसमें एक घायल है। इस फायरिंग में सेना का एक जवान जसप्रीत सिंह भी घायल हो गया है।

इससे पहले पुंछ में एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सेना वहां फायरिंग की है और सर्च ऑपरेशन चलाया है। बताया गया है कि बुधवार की सुबह एलओसी के नजदीक गुलपुर सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की जानकारी मिलने पर सेना ने फायरिंग की है। इसके बाद सेना ने सर्च अभियान चलाया है, ताकि आतंकियों को काबू किया जा सके।

सुबह 4 बजे छोटे हथियार से सेना ने एलओसी पर फायरिंग की। इसके बाद उस इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है। इस दौरान सेना ने तीन लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आतंकियों के साथ कुछ हथियार, एक आईईडी और नार्को सहित युद्ध जैसी सामग्री भी बरामद की गई है।

तीनों आतंकियों में मोहम्मद रियाज, मोहम्मद फारूक और मोहम्मद जुबैर शामिल हैं। इसमें से फारूक घायल है। इन लोगों के पास से हथियार मिले हैं। इनके पास एक एके-47, एक मैग्जीन एके-47 के 10 राउंड, 2 पिस्टल, 4 पिस्टल की मैग्जीन, पिस्टल के 70 राउंड, 6 ग्रेनेड, हेरोइन जैसे पदार्थ के 20 पैकेट और एक संदिग्ध आईईडी बरामद हुआ है।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version