शादी-पार्टी के लिए बेस्‍ट हैं ये ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स, बढ़ा देंगी आपके चेहरे की खूबसूरती

Lipstick Shades: शादियों का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में किसी न किसी के घर शादी की तैयारी जरूर चल रही होगी. शादी सीजन में अक्‍सर लोग अपने ड्रेस, फुटवियर ज्‍वेलरी आदि को लेकर कन्‍फ्यूज रहते हैं. क्‍योकि वो खूद को सबसे अलग और स्‍पेशल दिखाना चाहता है. वहीं, बात करें महिलाओं की तो उनको तैयार होने में पुरुषों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लगता है, क्योंकि वो मेकअप करती हैं.

लेकिन इसमें सबसे जरूरी चीज होती हैं लिपस्टिक, जो महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं. ऐसे में आप अगर शादी फंक्‍शन में शामिल होने वाली हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. इस बार आप शादी-पार्टी में कुछ खास लिपस्टिक शेड्स (Lipstick Shades) जरूर ट्राई करें. बिन देर किए आइए इन लिपस्टिक शेड्स के बारें में जानें.


न्यूड शेड
लिपस्टिक

न्‍यूड शेड लिपस्टिक आजकल काफी चलन में है. अगर आप चाहें, तो न्यूड शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं. ये शेड आपको सिंपल मेकअप लुक में और भी कमाल का लुक देगा. इसकी सबसे खास बात यह है कि ये न्यूड शेड आपके होठों को कलर तो देती है, लेकिन ड्रमेटिक लुक नहीं देती है.

प्लम शेड

आप अगर शादी में शामिल होने के लिए तैयार हो रही है और हल्का मेकअप करने वाली हैं, तो आप यहां पर प्लम शेड वाली लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं. ये शेड आपको सबसे अलग बनाएगा. इस लुक में आप बिंदास नजर आएंगी.

पिंक शेड 

अक्‍सर महिलाएं अपनी ड्रेस के मुताबिक ही लिपस्टिक शेड सेलेक्‍ट करती हैं, लेकिन पिंक शेड ऐसा है कि आप किसी भी आउटफिट के साथ इसे अप्‍लाई कर सकती हैं. पिंक शेड से आपको शानदार लुक मिलेगा. हर किसी के जुबान पर आपका ही नाम होगा.

वाइन शेड

यदि आप चाहती हैं कि शादी-पार्टी में लोग आपके लुक को देखकर तारीफ करते हुए न थके, तो फिर आप वाइन शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं. ये लिपस्टिक शेड आपको बेहतरीन लुक देगा.

ये भी पढ़ें :- Hair Cut Tips: घर पर बाल काटते समय न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएगी लुक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version