मिडिल ईस्ट की टेंशन से दुनियाभर में बढ़ेगा आतंकवाद! ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Middle East unrest: गाजा का युद्ध अब मध्य पूर्व के देशों की ओर फैलने लगा है. हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत ऐसा लगा था कि अब इस जंग के अंत की शुरुआत होगी, लेकिन मामला इसके ठीक उलट नजर आ रहा है. गाजा में युद्ध थमने के बजाए और भी तेज हो गए हैं. वहीं, लेबनान में भी लड़ाई चरम सीमा पर है.

इसी बीच ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 के पूर्व प्रमुख सर जॉन सॉवर्स ने कहा है कि मिडिल ईस्ट की स्थिति पूरी दुनिया में आतंकवाद को बढ़ा सकती है. उन्‍होंने कहा कि फिलिस्तीनी मुद्दे पर बढ़ते गुस्से और गाजा से आती हुई संकट की फुटेज के प्रसार के कारण इस्लामी आंदोलन मध्य पूर्व से अब पूरी दुनिया में फैल सकता है.

हर दिन हिंसा देख रहे हैं लोग

ऐसे में उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि मध्य पूर्व की घटनाओं से पूरी दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा मिल सकता है. जॉन सॉवर्स ने कहा कि दुनियाभर में सभी लोग आए दिन गाजा से आने वाली हिंसक तस्वीरें देख रहे हैं. दरअसल, इजराइल कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग विस्थापित हुए है.

पूरी दुनिया में बढ़ सकता है आतंकवाद

दरअसल फिलिस्तीन मुद्दे का अंतरराष्ट्रीय ताकतों की तरफ से निपटारा न होना लोगों में नाउम्मीदी की भावना को बढ़ा रहा है, जिससे पूरी दुनिया में एक बार फिर आतंकवाद बढ़ सकता है. ऐसे में सॉवर का कहना है कि हमास और हिजबुल्लाह के पास विदेशों में दशकों पुराना नेटवर्क है, गाजा और लेबनान में कमजोर होने से इनका ध्यान वापस अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की ओर लौट सकता है.

अमेरिका और ब्रिटेन भी बनें दुश्‍मन

सॉवर ने कहा कि दोनों ही संगठनों के लिए अब केवल इजरायल ही दुश्मन नहीं रहा है, बल्कि अमेरिका और ब्रिटेन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. बता दें कि अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों ने हमास और हिजबुल्लाह को आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में शामिल कर रखा है. ऐसे में सॉवर ने सिनवार की मौत के बाद यूरोप और उत्तरी अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को बहुत सतर्क रहने की सलाह दी है.

इसे भी पढें:-इजरायल पर हमले से पहले भाग रहा था याह्या सिनवार, 27 लाख के बैग के साथ हमास नेता की पत्नी भी आईं नजर

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version