MP Crime: दतिया में आपसी रंजिश में अंधाधुंध फायरिंग, आधे घंटे चली गोली, 5 की मौत; कई घायल

MP Crime: मध्य प्रदेश के दतिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां मामूली विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग हो गई. गोली लगने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस गोली काडं में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानिए पूरा मामला…

दरअसल, पूरा मामला मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र का है. जहां दतिया स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंडा गांव में बुधवार सुबह खेत से मवेशी भगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में गोली भी चल गई. गोली लगने से पांच लोगों की पर ही मौत हो गई, जबिक 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानिए क्या बोले एसपी
पूरे मामले में दतिया एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में बुधवार सुबह प्रकाश दांगी का गांव के ही प्रीतम पाल से उसके धान के खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए. देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई. करीब आधा घंटे से अधिक की गोलीबारी में पूरा गांव गोलियों की आवाज से गूंज उठा.

इन लोगों की हुई मौत
आपको बता दें कि इस गोलीकांड में प्रथम पक्ष से प्रकाश दांगी पुत्र भैयालाल, उसका पुत्र सुरेंद्र दांगी और भाई रामनरेश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे पक्ष से पाल समाज के दो लोगों में राजेंद्र पाल और राघवेंद्र पाल की मौत हुई है. गठना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात हैं.

ये भी पढ़ेंः Matsya 6000: चांद पर फतह के बाद अब ‘समुद्र मंथन’ की तैयारी, जानिए क्या है मकसद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version