Navratri News 2023: सर्वमंगला मंदिर में प्रज्ज्वलित किए जाएंगे मनोकामना दीप, विदेशी श्रद्धालु भी होंगे शामिल

Korba Navratri News 2023: नौ दिनों तक चलने नवरात्रि का पर्व 15 अक्‍टूबर, रविवार से घट स्थापना के साथ प्रारंभ हो चुका है. भारत के अलावा विदेशो में भी रह रहे भारतीय प्रवासियों ने प्रसिद्ध सर्वमंगला मंदिर में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने के लिए माता के दरबार में अर्जी लगाई है. बता दें कि इस वर्ष मंदिर में प्रवासियों के 10 मनोकामना कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. जिनमें अमेरिका, केन्या, नीदरलैंड आदि स्थानों में रह रहे श्रद्धालुओं ने मनोकामना दीप के लिए इच्‍छा जाहिर की है.

नवरात्र पर्व की तैयारी करीब महिनो पहले से ही शुरू हो गई थी जो अब पूर्णता की ओर है. सर्वमंगला मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र पर्व पर मंदिर में मनोकामना के ज्योतिकलश का प्रज्ज्वलन और सुबह-शाम का देवी मंदिर में आरती आस्था का केंद्र बना रहेगा. सर्वमंगला मंदिर के अलावा भी कई मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की जाएगी.

चरम सीमा पर श्रद्धालुओं का उत्‍साह

मां दुर्गा के प्रतिमा की स्थापना को लेकर अलग अलग स्थानों पर विशाल पंडालों का निर्माण किया जा रहा है. इस दौरान ज्योति कलश दर्शन के लिए पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी रहेगी. वहीं, प्रमुख आकर्षण के केंद्रों में एमपी नगर में विध्यांचल के गौरी शंकर मंदिर की झांकी का निर्माण किया जा रहा है.

ग्रामीण क्षेत्रों के माता चौरा स्थल में जवारा कलश प्रज्ज्वलित कर माता की पूजा आराधना की जाएगी. इसी सिलसिले में हरदीबाजार, दीपका, चैतमा, पाली, कटघोरा, छुरी, बालको, जमनीपाली, दर्री, पसान, तुमान, करतला, नोनबिर्रा, पाली, मोरगा आदि स्थानों में देवी प्रतिमा की स्थापना के लिए पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्‍साह चरम सीमा पर देखा जा रहा है. वहीं पांडालों पर उत्सव के मामले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है.

डांडिया गरबा की रहेगी धूम

नवरात्र पर्व के साथ गरबा व डांडिया की भी धूम रहेगी. गरबा की शुरूआत नवरात्र के पहले दिन से ही हो जाएगी. पारंपरिक वेशभूषा के साथ युवा नृत्य में शामिल होंगे. वहीं, मंदिर मे देवी दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है. बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी मड़वारानी मंदिर में नवरात्र के पंचमी से त्रयोदशी तक मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित की जाएगी.  

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version