PM मोदी के जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र को समर्पित, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वडनगर पहुंचे अमित शाह ने किया संबोधित

Vadnagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उनके पैतृक गांव वडनगर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और समस्त देशवासियों का अभिनंदन किया. अमित शाह ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि मैं पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन ही उनके पैतृक गांव आया हूं, जहां उनका जन्म हुआ था. यहां पर पौराणिक काल से स्थित हटकेश्वर महादेव का शिव मंदिर है. ये मंदिर सोलंकी युग से समग्र गुजरात के लिए श्रद्धा का केंद्र है.

स्वास्थ्यपूर्ण लंबे जीवन के लिए करबद्ध निवेदन

मैं आज हटकेश्वर महादेव के चरणों में प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वास्थ्यपूर्ण लंबे जीवन के लिए करबद्ध निवेदन करता हूं. गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि आज यहां से एक विशेष यात्रा का शुभारंभ होगा, जो सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है. यह यात्रा वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी, यानी मोदी जी की जन्मभूमि से लेकर उनकी कर्मभूमि तक. उन्होंने कहा कि ये यात्रा हटकेश्वर महादेव के प्रांगण से निकलकर काशी विश्वनाथ के चरणों तक पहुंचेगी.

300 बाइकर्स वाराणसी से आज ही निकलेंगे

इस यात्रा में हमारे 300 बाइकर्स यहां से और 300 बाइकर्स वाराणसी से आज ही निकलेंगे और ये 600 बाइकर्स 7 राज्यों को कवर करते हुए अनेकानेक गांवों में मोदी जी के 25 साल के काम का संदेश पहुंचाते हुए निकलेंगे. अमित शाह ने कहा कि 25 वर्ष इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज मोदी जी का जन्मदिन है लेकिन 7 अक्टूबर को वो दिन है जिस दिन मोदी जी राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल पूर्ण करेंगे.

मुखिया के रूप में सेवा देने का रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि जबसे देश आजाद हुआ, तबसे लेकर आज तक किसी भी राजनेता ने 25 साल तक राज्य के मुखिया और देश के मुखिया के रूप में सेवा देने का रिकॉर्ड नहीं बनाया. पीएम मोदी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने 25 साल तक लगातार जनादेश प्राप्त कर, जनता के आशीर्वाद से ये काम किया है. ये देश के सार्वजनिक जीवन में बहुत बड़ी बात है. भाजपा और एनडीए के साथी दलों ने तय किया है कि इस अवसर को देश भर की जनता के पास लेकर जाएंगे.

इसे भी पढ़ें. ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ LIVE: नए भारत की बात, उर्दू के साथ, IIC में जुटे देश के बड़े बुद्धिजीवी

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version