Holi 2024 Wishes: रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार… होली पर अपनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Happy Holi 2024 Wishes: इस साल रंगों का त्‍योहार होली 25 मार्च, दिन सोमवार को मनाया जा रहा है. होली खुशियों, उत्‍साह और अपनों के बीच प्‍यार का त्‍योहार है. लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ जमकर होली मनाते हैं. शाम के समय में आस-पड़ोस में जाकर लोगों को रंग लगाते हैं, बड़ो का आशीर्वाद लेते हैं. होली पर हर कोई रंगों में सरोबर हो जाता है. यह त्‍योहार लोगों के जीवन में एक अलग ही खुशी लाता है.

रंगों की तरह जींदगी भी रंगीन लगने लगती है. अपने परिवार से दूर शहरों में रहने वाले लोग भी होली पर अपने घर आते हैं. बहुत से लोग हैं जो अपने परिवार, दोस्‍त या सगे-संबंधी से नहीं मिल पाते हैं. तो ऐसे में वे घर बैठे उन्‍हें व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए होली के शुभकामनाएं भेज सकते हैं. आइए कुछ प्‍यार भरे होली की शुभकामना संदेश पर नजर डालते हैं.

  1. रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार

सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार

चंदन की खुशबू, अपनों का प्‍यार

मुबारक हो आपको होली का त्‍योहार.

2. मथुरा की खुशबू गोकूल का हार,

वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,

राधा की उम्‍मीद, कान्‍हा का प्‍यार,

मुबारक हो आपको होली का त्‍योहार.

Happy Holi 2024.

3. राधा के रंग और कान्‍हा की पिचकारी,

प्‍यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी

ये रंग ना जाने कोई मजहब ना कोई बोली

मुबारक हो आपको खुशियों भरी होली.

4. पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार

अपनों का प्‍यार, यहीं है यारों होली का त्‍योहार

होली की शुभकामनाएं.

5. रंगों की बहार, खुशियों का त्‍योहार

लेकर आए आपकी जिंदगी में खुशियों की बाहार.

होली की हार्दिक शुभकामनाएं.

6. प्यार की बरसात, खुशियों की बौछार

मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

हैप्‍पी होली.

7. गुलाल की बौछार, मिठाई की मिठास,

रंगों की तरह खील जाए आपका संसार

मुबारक हो होली का त्योहार.
Happy Holi 2024.

8. होली के रंग में मस्ती भारी

तेरी मेरी दोस्ती प्यारी

साथ मिलकर होली मनाएं,

आ एक दूसरे को रंग लगाएं.

होली की शुभकामनाएं.

9. खुशियों का रंग बरसाने वाले होली के त्योहार की,

आपको और आपके परिवार को हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.

Happy Holi 2024.

ये भी पढ़ें :- World Water Day 2024: आज मनाया जा रहा है विश्व जल दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

 

 

Latest News

11 February 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This